दुमका पत्थर खदान में गिरी हाईवा, खलासी की मौत

News Aroma Media

दुमका: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र मझलाडीह गांव में अवैध पत्थर खदान में पत्थर लोड हाईवा गिर गई।

हादसे में खलासी (22 ) अफताब अंसारी की मौत हो गई। अफताब अंसारी थाना क्षेत्र के हंसापाथर गांव निवासी था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को अवैध पत्थर खदान से बोल्डर लोड कर हाईवा जा रहा था। रास्ते में मझलाडीह गांव में चल रहे अवैध खदान के पास ड्राइवर का हाईवा गाड़ी से संतुलन बिगड़ जाने के कारण हाईवा अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ सौ (150) फीट गहरे खदान में गिर गया।

खदान के निचले भाग में लगभग 20 फीट पानी भी जमा हुआ है। इसमें डूबने से खलासी की मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हाईवा एवं शव को तलाशने में जुट गई।

कड़ी मशक्कत में के बाद हाईवा को उठाने के लिए दो क्रेन गाड़ी एवं एक पोकलेन की मदद से पुलिस हाईवा निकाल सकी। लेकिन शव तलाशने में नाकामयाब रही। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।