सुबोधकांत सहाय ने कहा- राष्ट्रीय हितों के लिए क्षेत्रीय दलों के साथ खड़ी है कांग्रेस

News Aroma Media

गिरिडीह: जैनधर्म के तीर्थरात सम्मेद शिखर मधुबन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तीन दिवसीय पार्टी के चिंतन शिविर के दूसरे दिन सोमवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देशभर में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व लगातार बढ़ रहा है।

लेकिन कई मुद्दों पर हम उनका विरोध करते हैं, बावजूद देशहित में कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय हितों में क्षेत्रीय दलों के साथ खड़ी रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र और झारखंड में क्षेत्रीय दलों के साथ गठवंधन के तहत सरकार में शामिल है। क्योंकि पार्टी ने क्षेत्रीय भावना का सम्मान कर समझौत किया है।

क्षेत्रीयता का जिस प्रकार से कांग्रेस आदर करती रही है, क्षेत्रीय दलों को भी चाहिये कि गैर भाजपा दलों को एकजुट होकर कांग्रेस के नेतृत्व में देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाने के वास्ते आगे आए।

सहाय ने झारखंड के संदर्भ में कहा कि झ्स बार झारखंड में कांग्रेस के गठबंधन से चल रही सरकार अलग और स्थाई है। इससे पहले 2009 और 2014 में भी कांग्रेस ने सरकार का समर्थन किया था।

लेकिन इसबार कुछ बाते अलग है। बावजूद दो साल के कार्यकाल में कांग्रेस कहां खड़ी है। मौजूदा स्थिति में 2024 का चुनाव नहीं लड़ा जा सकता।

अगले तीन साल और चलाने की जिम्मेवारी भी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठित समन्यव समिति को जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है।

शिविर को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ऱणदीप सिंह सूरजेवाला, राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उराव, शिक्षाविद प्रो० रविन्द्र कुमार ने अलग-अलग सत्रों को संबोधित किया।