गुमला में छेड़खानी को लेकर भिड़े बराती और सराती, रात के अंधेरे में जमकर हुई मारपीट

News Aroma Media

गुमला: गुमला थाना क्षेत्र के खरका महुआटोली में बराती और सराती के बीच छेड़खानी को लेकर दो गुटों में मारपीट की घटना घटी है।

घटना गुरुवार रात करीब 8:30 के बीच की है। मारपीट की घटना में एक वृद्ध मनुवा उरांव और एक 24 वर्ष के युवक संतोष उरांव को गंभीर चोट पहुंची है।

जबकि मारपीट की घटना में 7 से 8 लोगों को हल्की चोट पहुंची। दोनों घायलों को इलाज के लिए गुरुवार की रात्रि करीब 9:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वही घटना की जानकारी देते हुए कुछ लोगों ने बताया कि कुड्डू रानी टोंगरी से बरात खरका महुआटोली आई थी।

खाने पीने के बाद बराती पार्टी के द्वारा कुछ लड़कियों से छेड़खानी का प्रयास किया गया, जिसका सरकाती पार्टी के लोगों द्वारा विरोध किया गया।

इसपर बराती और शरारती पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट की घटना में 2 लोगों को गंभीर चोट पहुंची, जबकि अन्य को हल्की चोट आई थी।

घटना सूचना पर गुमला थाना के एसआई प्रेम कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन की।

वही घटना की सूचना पर मजदूर संघ सीएफटीआरआई के जिलाध्यक्ष जुम्मा खान अपने सहयोगी मोहम्मद जावेद के साथ अस्पताल पहुंचे।