जमशेदपुर में हुए सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )के मानगो थाना क्षेत्र स्थित चेपा पुल के पास सड़क के डिवाइडर से टकराने के कारण बाइक सवार युवक घायल हो गया।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अरबाज आलम अंसारी के रूप में की गई है। वह कपाली थाना क्षेत्र के डैमडूबी का रहने वाला था।

घटना की सूचना मंगलवार को परिजनों को मिली। इसके बाद परिजन मानगो थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त की बहन की शादी में कुछ सामान लेने के लिए चेपा पुल गया था। वहां से वापस लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान अरबाज की सांस चल रही थी। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article