Ukraine Crisis : यूक्रेन में फंसे झारखंड के स्टूडेंट, लातेहार की बेटी लतिका कर रही डॉक्टरी की पढ़ाई, परिवार वालों ने लगाई मदद की गुहार

News Aroma Media
1 Min Read

लातेहार: झारखंड के लातेहार की रहने वाली लतिका ठिठियो यूक्रेन में फंसी हुई है। लतिका आदिम जनजाति बिरजिया समाज की इकलौती बच्ची है, जो यूक्रेन में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है।

अभी उसकी पढ़ाई दो साल और बाकी है।

यूक्रेन से उसने शुक्रवार को दूतावास को संदेश भिजवाया है कि उन्होंने फ्लाइट से वापसी का टिकट करवा लिया था।

वह एयरपोर्ट भी पहुंच चुकी थी लेकिन मौके पर ही फ्लाइट रद्द हो गयी। इस कारण वह इंडिया नहीं पहुंच सकी।

लतिका इस वक्त जिस जगह पर फंसी हैं, उसका पता (1बी, कुचमईन, यार स्ट्रीट क्वीव 03035) यूक्रेन है।

- Advertisement -
sikkim-ad

इधर, लतिका के परिवार वालों का बुरा हाल है। लतिका ठिठियो लातेहार जिले के महुआडाड़ प्रखंड के दौना गांव की रहने वाली है।

लतिका के पिता इशाक ठिठियो एक सामान्य परिवार से हैं। उनके परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका से घबराये हुए हैं।

परिवार के लोग जिले के उपायुक्त और झारखंड सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी बेटी को सरकार सुरक्षित लाने में आवश्यक कदम उठाये।

Share This Article