लोहरदगा में IED ब्लास्ट की दूसरी घटना, एक जवान घायल, रांची मेडिका में भर्ती

News Aroma Media

लोहरदगा: जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को देर शाम एक सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का जवान तोमिल कुमार आइइडी ब्लास्ट में घायल हो गया।

उसे चौपर के माध्यम से रांची के मेडिका अस्पताल पहुंचाया गया।

अभियान में शामिल जवान के घायल होने की सूचना मिलते ही एसपी प्रियंका मीणा, एसडीओ अरविंद कुमार लाल सदर अस्पताल पहुंच।

सदर अस्पताल में जवान के ईलाज के लिए सारी व्यवस्था चुस्त दुरूस्त की गई।

कुछ देर बाद सूचना मिली की जवान को हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया है और मेडिका में सिफ्ट करा दिया गया है।

जवान की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। घायल जवान तोमिल कुमार छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।