रिम्स में बढ़े एक Corona पॉजिटिव मरीज

News Aroma Media

रांची: रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव का एक मरीज फिर बढ़ा है। रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

हालांकि पहले की अपेक्षा कम मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को रिम्स में कोविड पॉजिटिव के दो मरीज थे। शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर तीन हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में तीन कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन दो मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड और पीडियाट्रिक वार्ड में चल रहा है। सिन्हा ने बताया कि यहां पोस्ट कोविड और ब्लैक फंगस का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।