झारखंड विधानसभा परिसर में में SBI शाखा का लोकर्पण

News Aroma Media

रांची: झारखंड विधानसभा परिसर में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा का लोकार्पण किया। इसके साथ समस्त सुविधा युक्त ई लौबी का भी उदघाटन किया।

माैके पर झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर, अध्यक्ष के ओएसडी अतुल कुमार, उप महाप्रबंधक नन्द किशोर सिंह, सहायक महाप्रबंधक कविता कुमारी आदि मौजूद थे।

यह जानकारी देते हुए विधानसभा के प्रवक्ता गुलाम सरफराज ने बताया कि झारखंड विधानसभा के पुराने परिसर के स्थान पर आज से समस्त बैंकिंग सुविधाए अब नए विधानसभा में उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक सुरेन्द्र राणा, जन्मेजय मोहंती आदि उपस्थित थे।