झारखंड विधानसभा : विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा- किसानों को मजबूत करने का हर संभव प्रयास कर रही सरकार

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन सोमवार को कृषि विभाग के अनुदान मांग के समर्थन में बोलते हुए झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को मजबूत करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून लाकर देश के 700 किसानों को मार डाला।

उन्होंने कहा कि कृषि कानून लाने के लिए केंद्र सरकार ने संवैधानिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा घोषणा पत्र में किया है उसके अधिकतम वादे को पूरा करने का सतत प्रयास कर रही है।

किसानों को ऋण माफी के लिए भेजे गए पैसे

किसानों की ऋण माफी के लिए 826 करोड़ रुपया अबतक भेज दिया गया है। 35 लाख किसानों तक किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान अबतक किया गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन्होंने कहा कि पलाश ब्रांड की चर्चा सभी जगह हो रही है। झारखंड में पलाश ब्रांड के 149 आउटलेट खोले गए हैं।

पिछले वर्ष इस ब्रांड का टर्न ओवर 17 करोड़ का था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएं लेकर आई है।

लेकिन केंद्र की सरकार किसानों को मारने पर उतारू है। इसपर भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने नाराज होकर कहा कि केंद्र ने ये किया वो किया। आप क्या कर रहे हैं झुनझुना बजा रहे हैं। आप लोग की सरकार यहां क्या की।

Share This Article