रांची रिम्स अस्पतालमें Corona के एक भी पॉजिटिव मरीज़ नहीं

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: रांची स्थित रिम्स अस्पताल कोविड फ्री हो गया है। गत तीन-चार दिनों से यहां कोविड पॉजिटिव के दो मरीज भर्ती थे। बुधवार को यह संख्या शून्य हो गई।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि यहां ब्लैक फंगस के दो मरीज भर्ती है। इन दोनों मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड और एनेस्थीसिया आईसीयू में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि यहां पोस्ट कोविड का कोई मरीज भर्ती नहीं है। उन्होंने बताया कि एक मार्च को रिम्स पूरी तरह से कोविड फ्री हो गया था। लेकिन फिर दो मरीज भर्ती हुए थे।

Share This Article