लोहरदगा में नक्सलियों के छिपाए हथियारों सुरक्षा बलों ने किया बरामद

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: लोहरदगा-लातेहार के सीमावर्ती इलाकों में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है।

नक्सलियों के छिपाए हथियारों का जखीरा सुरक्षा बलों के हाथ लग गया है। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 20 हथियार शामिल हैं।

बरामद हथियारों में एक एलएमजी, एक थ्री फिफ्टीन का रायफल, दो इंसास, तीन सेमी ऑटोमेटिक रायफल, पांच थ्री नॉट थ्री रायफल और आठ एसएलआर शामिल हैं।

हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसके बारे में आला अधिकारियों की ओर से जानकारी साझा की जाएगी।

हथियारों को जंगल में छिपा दिया गया था

बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू सहित उसके दस्ता में वर्तमान में बचे सात नक्सलियों के पास छोटे हथियार ही रह गए हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

ऐसे में अब सुरक्षा बल नक्सलियों को फिर एक बार धर दबोचने को लेकर पूरे जोर-शोर से जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान पकड़े जाने के डर से कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू ने सभी नक्सलियों से हथियार जमा करा लिए थे। इसके बाद हथियारों को जंगल में छिपा दिया गया था।

18 फरवरी को दस्ते में शामिल नक्सलियों में से कुछ लोग सामान्य ग्रामीण के पोशाक में भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वह सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ गए।

अब सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इनके हथियारों को भी बरामद कर लिया है। इसके साथ नक्सलियों के मूवमेंट को तगड़ा झटका लगा है।

सुरक्षा बलों ने अपने जबरदस्त अभियान की बदौलत भाकपा माओवादी नक्सलियों को लगभग निहत्था कर दिया है।

Share This Article