साहेबगंज में पांच स्टोन क्रशर को किया गया सील

News Aroma Media
1 Min Read

साहेबगंज: तालझारी अंचल क्षेत्र के सकरीगली गदवा पहाड़ में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह, बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी एवं थाना के एएसआई उमेश महतो के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स ने पांच स्टोन क्रशर को सील किया।

बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी ने बताया कि सील किया हुआ क्रशर बासुकी नाथ यादव, हरेंद्र यादव, अमित यादव, गोवर्धन यादव व अनिल यादव का है।

अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह ने गुरुवार को बताया कि क्रशर संचालक से संबंधित कागजात की मांग की गई।

क्रशर मालिकों ने कागजात नहीं दिखाए। इस पर तत्काल क्रशर को सील कर दिया गया। मामले को लेकर सीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। क्रशर सील होने की बात सुन क्रशर संचालकों में हड़कंप मच गया।

Share This Article