NHAI के चेयरमैन संतोष कुमार यादव 22 जून को आएंगे रांची

News Aroma Media

रांची: नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अध्यक्ष और IAS अधिकारी संतोष कुमार यादव (IAS Santosh Kumar Yadav) 22 जून से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे।

एयर एशिया (Air Asia) के फ्लाईट से नई दिल्ली से पहले रांची आयेंगे।

वे NHAI के अधिकारियों के साथ झारखंड में चल रहे रोड परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी दिन वे धनबाद भी जायेंगे।

NH- 32 के इस सेक्शन के फोरलेनिंग का काम पूरा

वहीं से वे 23 जून को गोला-ओरमांझी सेक्शन फोरलेनिंग निर्माण कार्य की शुरुआत करायेंगे।

NH -320 के इस सेक्शन का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत होगा। यह राज्य का पहला एक्सप्रेस-वे होगा पूरी तरह से ग्रीनफील्ड (Greenfield) होगा।

27.44 किमी रोड का निर्माण 1214 करोड़ में किया जायेगा। इसमें जमीन अधिग्रहण की 732 करोड़ की राशि भी शामिल है।

NHAI ने पहले ही इस रोड के निर्माण का टेंडर फाइनल कर मेसर्स बरबरिक प्रोजेक्ट लि. को अवार्ड भी कर दिया है।

विगत अप्रैल माह में केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस फोरलेन रोड के निर्माण का शिलान्यास किया था।

लेंगे इस रोड की वर्तमान हालात का जायजा

चेयरमैन धनबाद अंतर्गत बन रहे गोविंदपुर राजगंंज- चास सड़क का भी निरीक्षण करेंगे। NH- 32 के इस सेक्शन के फोरलेनिंग का काम पूरा हो गया है।

निरीक्षण के बाद इसके प्रोजेक्ट कंप्लीशन सर्टिफिकेट (Project Completion Certificate) प्रदान कर दिया जायेगा।

IPC मोड में 55.15 किमी यह रोड 1144 करोड़ की लागत में बनाया गया है 30 अप्रैल 2022 को ही इसे पूरा करा दिया गया था।

NHAI चेयरमेन इस रोड की वर्तमान हालात का जायजा लेंगे।

NHAI के चेयरमैन 23 को वापस रांची आने के बाद मुख्य सचिव झारखंड के साथ बैठक करेंगे।

शाम 4 बजे की फ्लाईट से वापस नई दिल्ली लौट जायेंगे।