Latest Newsझारखंडजल्द ही पार्टी छोड़ देंगे JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेटे बसंत...

जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेटे बसंत सोरेन, निशिकांत दुबे ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Basant Soren on Leaving JMM: गोड्डा से BJP सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने दावा करते हुए कहा है कि JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन (Shibu Soren) के बेटे बसंत सोरेन जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे।

निशिकांत दुबे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दुमका के एमपी-MLA की विशेष अदालत में पेश होने को शनिवार को दुमका पहुंचे थे।

अदालत के बाहर पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान बड़ा दावा करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि Shibu Soren की विरासत को बचाने के लिए उनके छोटे पुत्र बसंत सोरेन जून-जुलाई तक JMM छोड़ देंगे।

यह भी दावा किया कि वर्ष 2025 आते-आते झामुमो कई टुकड़ों में बंट जायेगा। कोई JMM सोरेन बनेगा, तो कोई JMM चंपाई तो कोई JMM मथुरा गुट बनायेगा। JMM का सिंबल भी जब्त हो जायेगा।

निशिकांत दुबे ने कहा कि हजारीबाग में एक कंपनी है इनलैंड पावर। इसने हजारीबाग के JMM जिला अध्यक्ष बास्की के अकाउंट में करोड़ों रुपये जमा किए हैं।

यह राशि बास्की द्वारा जमशेदपुर के अंजया स्टील को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि अंजया स्टील Hemant Soren की बेनामी संपत्ति है। आज नहीं तो कल, इसका बड़ा खुलासा होने वाला है।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर इनलैंड पावर क्यों करोड़ों रुपये झामुमो जिला अध्यक्ष बास्की के खाता में देगा? सारा बैंक अकाउंट ED को दिया गया है। यहां सिर्फ जमीन की ही लूट नहीं बल्कि फैक्टरी की भी लूट हुई है। संपत्ति बनायी गयी है।

जब लोकपाल की जांच बढ़ेगी जिसमें शिबू सोरेन, उनकी पत्नी और परिवार के लोग दायरे में आएंगे तो सोरेन परिवार में सीता सोरेन और उनके परिवार के अलावा कोई भी चुनाव लड़ने के लायक नहीं रहेगा।

निशिकांत दुबे ने कहा कि उनकी बातों को झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य हवा में उड़ा देते हैं, जिस दिन सरफराज अहमद ने त्यागपत्र दिया था, उसी वक्त उन्होंने कहा था कि सरफराज अहमद राज्यसभा के सदस्य होंगे और वह सच साबित हुआ।

Kalpana Soren Gandey विधानसभा की उम्मीदवार होंगी, वह भी सत्य साबित हुआ। अब तीसरी भविष्यवाणी यह है कि जिस दिन कल्पना चुनाव जीत कर आयेंगी, धक्का मार कर Champai Soren को बाहर कर देंगी।

वह इस प्रदेश की CM होंगी क्योंकि हेमंत सोरेन को बेल मिलने नहीं जा रही है। दो बातें सत्य हो चुकी हैं, तीसरी बात भी सत्य होगी।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...