Latest Newsभारत'INDIA' गठबंधन का संयोजक बनने पर नीतीश ने नहीं दी सहमति, कांग्रेस...

‘INDIA’ गठबंधन का संयोजक बनने पर नीतीश ने नहीं दी सहमति, कांग्रेस को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Virtual Meeting INDIA Alliance : विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ में शामिल दलों की शनिवार को वर्चुअल बैठक (Virtual Meeting) हुई।

इस बैठक में JDU की ओर से अध्यक्ष नीतीश कुमार, पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश के मंत्री संजय झा शामिल हुए। बैठक में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने INDIA गठबंधन के संयोजक बनाए जाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

बैठक से निकलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि Congress ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar को संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को ही ‘INDIA’ गठबंधन का चेयरमैन बनना चाहिए।

संजय झा के मुताबिक नीतीश कुमार ने संयोजक बनने को लेकर अपनी सहमति नहीं दी। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि मेरी किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही किसी भी पद में दिलचस्पी से इनकार करते रहे हैं। हालांकि, उनके संयोजक बनाए जाने के कयास लगते रहे हैं।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...