भाजपा में कोई किसान का बेटा नहीं, सभी लोग एलियन हैं: सुप्रियो भट्टाचार्य

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद झारखंड में सफल रहा।

झामुमो के तमाम कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे। उन्होंने कहा कि आम जनों को बंद के दौरान कोई भी परेशानी नहीं करना पड़ा।

झामुमो के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीका से इस बंदी को सफल बनाने में जुटे रहे। सुप्रियो मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मनमानी कर रही है और इस बिल को वापस अगर नहीं लेती है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ और राज्य के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है।

उन्होंने कहा कि बार-बार भाजपा के नेता कहते हैं कि जो आंदोलन में शामिल हो रहे हैं कोई भी किसान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में बाजार बंद हो गई है।

बिहार में नीतीश कुमार धान भी नहीं खरीद रही है, लेकिन झारखंड जल्द किसानों का धान खरीदेगी। उन्होंने कहा कि तीनों पूर्व मुख्यमंत्री को बताना होगा कि संघ और राज्य की जो टकराव है वो क्यों बढ़ता जा रहा है।

अडानी और रिलायंस को कैसे प्रोटेक्ट किया जाये। इस पर केंद्र सरकार का अधिक ध्यान रहता है।

जितने मेट्रो सर्विसेस चल रही है। उसे भी बेचने की तैयारी केंद्र सरकार कर रही है।

मूलनिवासी और आदिवासी का मूल पेसा तो खेती ही है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उलगुलान करने की बात कही है उसी का आज आगाज था। भाजपा में कोई किसान का बेटा है ही नहीं सभी लोग एलियन है।

आज किसान का बेटा गलवान घाटी में भी खड़ा है। बॉर्डर पर कोई कॉरपोरेट का बेटा खड़ा नहीं है।

Share This Article