19 और 20 सितंबर को रांची में नो फ्लाई जोन घोषित, इन क्षेत्रों में सख्त पाबंदी

सदर SDO उत्कर्ष कुमार ने BNSS की धारा-163 के अंतर्गत नो फ्लाई जोन के अलावा अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए नो ड्रोन जोन घोषित किया है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

No Fly Zone Declared in Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) 19 और 20 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही है। राष्ट्रपति आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची DC के निर्देश से रांची में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

सदर SDO उत्कर्ष कुमार ने BNSS की धारा-163 के अंतर्गत नो फ्लाई जोन के अलावा अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए नो ड्रोन जोन घोषित किया है। ये निषेधाज्ञा 19 और 20 सितंबर को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

नो फ्लाई जोन के अंतर्गत 19 सितंबर को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से राजभवन और 20 सितंबर को राजभवन से अरगोड़ा चौक से कडरु होते हुए राजेन्द्र चौक से सदाबहार चौक से ICAR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंड्री एग्रीकल्चर नामकुम के 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

Share This Article