फ्रांस में अब 30 kmph की रफ्तार से ही दौड़ेंगी गाड़ियां

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पेरिस: फ्रांस में अब साठ के बजाय मात्र 30 किमी/घंटा की रफ्तार से ही गाड़ियां दौड़ेंगी। यहां की खूबसूरत और ऐतिहासिक राजधानी पेरिस में प्रदूषण कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस नए नियम को लागू भी कर दिया गया है।

शहर के पर्यावरण को बिगड़ने से बचाने के लिए यह एक शुरुआती कदम है।इससे लोग भी सुरक्षित होंगे, क्योंकि वाहन धीमे चलने से सड़क हादसे नहीं होंगे। अगर सड़क हादसे होते भी हैं तो मामले गंभीर नहीं होंगे।

खास बात यह है कि प्रशासन की इस बात से शहर के 59 फीसदी लोग सहमत भी हैं।उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत भी किया।

हालांकि कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। सोमवार तक पेरिस की लगभग 60 फीसद सड़कों पर 30 किमी प्रति घंटे की सीमा थी।अब, यह मुख्य रिंग रोड और राजमार्गों को छोड़कर हर जगह लागू होता होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, 21.6 लाख की आबादी वाले पेरिस के घने बसे इलाकों में कार से ज्यादा लोग साइकिल से चलना पसंद करते हैं, जो कई बार तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं।

ऐसे में नए नियम उनके लिए फायदेमंद होगा। यह उपाय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मई में जारी एक अपील के अनुरूप भी है, जिसमें शहरी क्षेत्रों में सख्त गति सीमा का आह्वान किया गया है।

Share This Article