अब राष्ट्रपति के नाम की फर्जी आईडी बनाकर शुरू हो गई ठगी, जानिए मामला…

News Update
2 Min Read

Fraud By President Fake ID: तकनीक के बढ़ते जमाने में साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) के अजीब-अजीब नमूने सामने आते हैं। अब तक तो यही सुनने में आता था कि कोई साइबर क्रिमिनल बड़े अधिकारियों और अन्य नामचीन हस्तियां के नाम से फर्जी फेसबुक या व्हाट्सएप्प प्रोफाइल बनाकर ठगी करता आया है।

अब स्थिति यहां तक आ गई कि देश की पहली नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के नाम की फर्जी ID बनाकर फ्रॉड करने की शुरुआत कर दी गई।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग के बड़कागांव निवासी फेसबुक यूजर मंटु सोनी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम कुछ दिन पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट आया।

इस तरह राष्ट्रपति बनकर महिला ने किया संवाद…

राष्ट्रपति के नाम-फोटो लगे Facebook ID में के स्टोरी में लिखा गया कि जय हिंद, कैसे हैं आप। फेसबुक का प्रयोग बहुत कम करती हूं,अपना Whatsapp नंबर दीजिए।

आपका नंबर सेव कर लिया है और आपको अपना व्हाट्सएप कोड भेजा है। इसके बाद यूजर मंटु सोनी ने अपना नंबर लिखा। कुछ घंटे बाद Facebook मैसेंजर में यह लिखा मैसेज आया कि हमने आपका नंबर सेव कर लिया है और आपको अपना Whatsapp कोड भेजा है,जो आपके व्हाट्सएप में गया है। जल्दी से कोड बताइए 6 अंक का कोड है।

- Advertisement -
sikkim-ad

अब जांच में जुट गई है पुलिस

इस मैसेज के उपरांत राष्ट्रपति भवन, झारखंड पुलिस और रांची पुलिस के साथ CID झारखंड को मामले को लेकर ट्वीट किया गया।

रांची पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए फेसबुक-पोस्ट का ID लिंक का मांगा। इसकी त्वरित जानकारी देने के बाद पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article