देश में COVID-19 मरीजों की संख्या बढ़ी, 3428 पर पहुंची

News Aroma Media
3 Min Read

नई दिल्ली: देश में COVID-19 के 196 नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,428 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के सोमवार को अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,77,302 हो गई है। सुबह आठ बजे तक आंकड़ों के मुताबिक केरल द्वारा मौत के आंकड़ों के हिसाब से दो और मौतों की पुष्टि किए जाने के बाद महामारी (Epidemic) से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,30,695 हो गया है।देश में COVID-19 मरीजों की संख्या बढ़ी, 3428 पर पहुंची - Number of COVID-19 patients increased in the country, reached 3428

Covid-19 मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई

मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहित संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत थी। उसने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान कुल 35,173 नमूनों की जांच की गई।

मंत्रालय के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि Covid-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में COVID-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में चार मामलों की वृद्धि दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus Infection) से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,43,179 हो गई है, जबकि Covid-19 मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

- Advertisement -
sikkim-ad

देश में COVID-19 मरीजों की संख्या बढ़ी, 3428 पर पहुंची - Number of COVID-19 patients increased in the country, reached 3428

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए

वहीं, देशव्यापी Covid-19 रोधी टीकाकरण अभियान (Anti-Covid-19 Vaccination Campaign) के तहत अब तक 220.05 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

देश में COVID-19 मरीजों की संख्या बढ़ी, 3428 पर पहुंची - Number of COVID-19 patients increased in the country, reached 3428

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों (Infected) की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Share This Article