अपने जन्म अंक के आधार पर जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, अच्छा या बुरा…

ज्योतिष शास्त्र में मूलांक का महत्व होता है। इसके आधार पर प्रत्येक दिन उस पर पड़ने वाले ग्रहों का आकलन ज्योतिष शास्त्री द्वारा किया जाता है।

News Aroma Media
3 Min Read

Numerology : सभी राशि वाले लोगों के जन्मदिन के आधार पर ज्योतिष शास्त्र में मूलांक का महत्व होता है। इसके आधार पर प्रत्येक दिन उस पर पड़ने वाले ग्रहों का आकलन ज्योतिष शास्त्री द्वारा किया जाता है। हर अंक के बारे में जानें डिटेल में।

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले जातकों के लिए रविवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातकों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहेगा। आज अचानक जरूरी काम याद आ सकता है। जिसको लेकर आप परेशान हो सकते हैं। ज्यादा परेशान होने की बाद नहीं है बहुत जल्द आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

- Advertisement -
sikkim-ad

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातकों को लिए आज का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। ससुराल पक्ष से कुछ अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले जातकों के लिए रविवार का दिन कल से ठीक रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न होंगे। बिना वजह किसी से न उलझे। सभी के साथ मिलजुल कर रहेंगे तो आगे के लिए फायदेमंद रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं उनको कार्य में सफलता मिल सकती है।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपके जीवन में किसी अनजान शख्स की एंट्री हो सकती है। जिससे आपके मन को खुशियां मिलेंगी। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए रविवार का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहां किसी खास इंसान से मिल सकते हैं। उस शख्स से मिलकर आपको खुशियां मिलेंगी।

मूलांक 7

मूलांक 7 वालों के लिए रविवार का दिन मौज मस्ती के साथ बितेगा। आज आप किसी पुराने दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात बहुत ही यादगार साबित हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं दूर स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगा।

मूलांक 8

आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए रविवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको कारोबार में अच्छा खासा धन का मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।

मूलांक 9

मूलांक 9 वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से सुखद रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज ऑफिस में सीनियर का सहयोग मिलेगा। सभी कार्य सफलतापूर्ण संपन्न होंगे।

Share This Article