कोडरमा में ट्रेन की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी पेट्रोल मैन की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

कोडरमा: राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी पेट्रोल मैन की मौत हो गई। जीआरपी ने रेल थाना क्षेत्र के पोल संख्या 392/7-11 के बीच से पेट्रोल मैन का क्षत विक्षत शव बरामद किया। घटना शुक्रवार रात की है।

पेट्रोल मैन की पहचान शैलेंद्र कुमार सिंह (23) के रूप में की गई।

जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र कुमार सिंह ट्रेक मैन के पद पर कार्यरत था। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक उनकी ड्यूटी थी।

ऑन ड्यूटी पेट्रोल मैन शैलेन्द्र लाराबाद से कोडरमा स्टेशन की ओर आ रहा था।

- Advertisement -
sikkim-ad

इस दौरान अप लाइन पर आ रही राजधानी की चपेट में आ गया।

घटना के बाद अप लाइन पर आधे घंटे तक परिचालन बाधित रहा। घटना के बाद स्टेशन अधीक्षक एके सिंह, निरीक्षक व सहायक अभियंता गझंडी मौके पर पहुंचे।

Share This Article