करवा चौथ पर इन चीजों को जरूर लाएं घर, मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान

News Update
4 Min Read

 Bring these things home on Karva Chauth: सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ (Karva Chauth) इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती है।

और शाम को चांद निकलने के बाद पूजा कर अपना व्रत खोलती है। यूं तो हर किसी के यहां करवाचौथ पर अलग विधि से पूजा होती है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो इस दिन करना हर किसी के लिए शुभ माना जाता है।

आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजें बताने वाले हैं, जिन्हें करवाचौथ पर खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि करवाचौथ पर ये चीजें घर लाने से वैवाहिक जीवन (Married life) खुशियों से भरा रहता है और महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है।

करवा चौथ पर इन चीजों को जरूर लाएं घर, मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान - Bring these things home on Karva Chauth, you will get the blessing of unbroken good fortune.

लाल चूड़ियां

सुहागिन स्त्रियों के सोलह शृंगार में चूड़ियों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। शादी के बाद से ही महिलाएं अपने हाथों में एक ना एक चूड़ी तो जरूर पहनकर रखती हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

करवा चौथ पर इन चीजों को जरूर लाएं घर, मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान - Bring these things home on Karva Chauth, you will get the blessing of unbroken good fortune.

कहते हैं कि करवाचौथ के दिन चूड़ियां खरीदना बहुत शुभ होता है। इस दिन चूड़ियां खरीदने से चौथ माता प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान देती हैं। हालांकि इस दिन आपको लाल रंग की कांच की चूड़ियां ही खरीदनी चाहिए। ये बहुत ज्यादा शुभ मानी जाती हैं।

खुशबूदार पौधा

करवाचौथ के दिन रजनीगंधा का खूबसूरत और खुशबूदार पौधा अपने घर लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन पति-पत्नी अगर अपने हाथों से घर में रजनीगंधा (Tuberose) का पौधा लगाते हैं, तो उनका वैवाहिक जीवन भी इस पौधे की तरह महक उठता है।

करवा चौथ पर इन चीजों को जरूर लाएं घर, मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान - Bring these things home on Karva Chauth, you will get the blessing of unbroken good fortune.

इसके अलावा ये घर में पॉस्टिविटी का माहौल भी बनाए रखता है। ऐसे में आप करवाचौथ पर अपने पति के साथ मिलकर अपने आंगन या बालकनी में इस पौधे को जरूर लगाएं।

मोरपंख से सजाएं घर

भगवान श्री कृष्ण के सिर पर सजा मोरपंख धार्मिक रूप से बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे प्रेम का प्रतीक भी माना गया है।

करवा चौथ पर इन चीजों को जरूर लाएं घर, मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान - Bring these things home on Karva Chauth, you will get the blessing of unbroken good fortune.

ऐसे में करवाचौथ के दिन आप अपने घर के लिए मोरपंख जरूर खरीद कर लाएं। इस दिन मोरपंख खरीदने से वैवाहिक जीवन में और ज्यादा प्यार घुल जाता है। मोरपंख की मदद से आप इस खास दिन अपने बेडरूम को भी डेकोरेट कर सकती हैं। ये आपके रिश्ते में और मिठास घोल देगा।

चांदी की बिछिया

करवाचौथ के दिन नई चांदी की बिछिया खरीदकर पहनना भी बहुत शुभ माना जाता है। बिछिया सुहागिन स्त्रियों का मुख्य गहना होता है।

करवा चौथ पर इन चीजों को जरूर लाएं घर, मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान - Bring these things home on Karva Chauth, you will get the blessing of unbroken good fortune.

इसे सुहाग की निशानी का दर्जा दिया गया है। शादी के बाद कोई महिला भले ही कोई और चीज पहने या ना पहने लेकिन उनके पैरों में आपको बिछिया जरूर देखने को मिल जाएगी। ऐसे में करवाचौथ के दिन बाजार से नई चांदी की बिछिया जरूर खरीद कर लाएं और पहनें। ऐसा करने से चौथ माता की कृपा आप और आपके सुहाग पर बनी रहेगी।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share This Article