बाबूलाल मरांडी दाे दिनाें के गिरिडीह दाैरा पर, कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

News Aroma Media
#image_title

गिरिडीह: प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी दाे दिनाें के गिरिडीह दाैरा पर रहेंगे। इसके लिए भाजपा जिला कमेटी की और से तैयारी की जा रही है।

कई स्थानों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने दी।

मांझीडीह में अनुसूचित जन जाति मोर्चा का सम्मेलन है।

स्वागत के बाद सिद्धि विनायक में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसमें जिला के पदाधिकारी, कार्य समिति के सदस्य, पूर्व के जिला अध्यक्ष, पूर्व के महामंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, सभी मंडल के पदाधिकारी आदि रहेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन दो घंटे का होगा।

रात में बुद्धिजीवियों के साथ बैठक है और अगले दिन 20 को प्रेस वार्ता और कोडरमा के लिए रवाना हो जाएंगे।