उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और युवक की गई जान, मौत का आंकड़ा पहुंचा 12

पलामू में उत्पाद सिपाही बहाली में दौड़ लगाने के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान पलामू जिला के पांडु थाना क्षेत्र के वृद्धखैरा गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई है

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Excise Constable Recruitment : पलामू (Palamu) में उत्पाद सिपाही बहाली (Excise Constable Recruitment) में दौड़ लगाने के दौरान एक और युवक की मौत (Death) हो गई।

मृत युवक की पहचान पलामू जिला के पांडु थाना क्षेत्र के वृद्धखैरा गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 28 अगस्त बुधवार को दीपक दौड़ लगाने के दौरान बेहोश हो गया था।

दीपक ने 9 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी और 10वें किलोमीटर पूरी करने के क्रम में वह बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद दीपक को इलाज के लिए सदर अस्पताल डाल्टनगंज (Sarad Hospital Daltonganj) में भर्ती कराया गया था।

जहां से स्थिति की गंभीर देखते हुए उसे Ranchi के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया। मेदांता में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।

Share This Article