रांची में हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

News Aroma Media
1 Min Read

न्यूज़ अरोमा रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में महेंद्र सिंह धोनी के घर के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को धक्का मार दिया था।

घटना की सूचना मिलने पर व्यक्ति को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था।

इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सच्चिदानंद सिंह (67) के रूप में की गई है।

- Advertisement -
sikkim-ad

वाह बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु के रहने वाले थे।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share This Article