खूंटी: किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशी नाथ महतो ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा किया।
दौरे के क्रम में चाईबासा स्थित भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ कृषि कानून के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
विपक्ष पर प्रहार करते हुए महतो ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा, तो किसानों और नागरिकों को बरगलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम घर-घर जाकर किसानों को जागरूक करेंगे।
बैठक के बाद टोंटो गांवब के किसान माङकोङो देवगम के खेत पहुंचे, जहां बैगनए टमाटरए गोभी की खेती उन्होंने देखी।
किसानों से कृषि कानून के संबंध में पूछे जाने पर गांव के किसानों ने कहा कि कृषि बिल काफी अच्छा है।
किसानो ंके हित के लिए कानून बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप में राम बिहारी लाल मंडल अध्यक्ष मुरहू, पश्चिमी सिंहभूम के जिला प्रभारी सुनील तिवारी, महामंत्री जगदीश पाठ पिंगुआ, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलशन सुंडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता गोप एवं जिला के पदाधिकारी मौजूद थे।