पलामू : नावा बाजार थाना क्षेत्र के अलकडीहा स्थित ससुराल में एक युवक बेहोश होकर गिर गया (Young Man Fell Unconscious)। उसे वोमेटिंग हुई।
इलाज के लिए MRMCH मेदिनीनगर में भर्ती किया गया, जहां कुछ घंटे इलाज चलने के बाद उसकी मौत (Death) हो गयी। युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई।
गुरुवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट करने में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि नावा बाजार के पतरिया के रहने वाले विषम्भर सिंह (35) बुधवार की शाम अपनी मां और बहन को लेकर उन्हें छोड़ने जा रहा था।
बाना में एक होटल पर दोनों को उतारा और उन्हें वहीं पर उसका इंतजार करने को कहा। युवक यह कहते हुए वहां से निकला कि वह गाड़ी में पेट्रोल भराकर लौट आयेगा। बावजूद कई घंटे तक युवक नहीं लौटा। इस बीच विषभर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी हुई।
मोटरसाइकिल से उतरते ही चक्कर खाकर गिर गए
मृतक के साला छात्रपति ने MRMCH में बताया कि बुधवार की शाम 3.30 से चार बजे के आसपास विषम्भर ससुराल आए थे।
दरवाजे पर आने के बाद मोटरसाइकिल से उतरते ही चक्कर खाकर गिर गए। वोमेटिंग होने लगी। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए MRMCH मेदिनीनगर ले आए।
यहां रात करीब 8.30 बजे इलाज के दौरान विषभर ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जहरीला पदार्थ खाने से उसके बहनोई की मौत हुई। उन्होंने ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इधर, चर्चा है कि युवक को उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। मेदिनीनगर से घर लौटने के दौरान ही उसने जहरीला पदार्थ खरीद लिया था। इस बीच रास्ते में उसने शराब पी और फिर जहरीला पदार्थ का सेवन (Consumption Of Poisonous Substances) कर लिया।