मणिपुर हिंसा के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन का पलामू में प्रदर्शन

आदिवासियों पर अत्याचार करना BJP की पुरानी आदत हैं, कांग्रेस अध्यक्ष जैश पाठक ने कहा कि 2024 में BJP जमींदोज होने वाली है, INDIA गठबंधन सरकार बनाने वाली है

News Aroma Media

पलामू: मणिपुर में हो रही हिंसा (Manipur Violence ) के खिलाफ INDIA गठबंधन में शामिल सभी दलों ने मंगलवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम (Statewide Program) के तहत BJP के खिलाफ प्रदर्शन किया।

JMM, कांग्रेस, राजद, CPI , आप कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए। अलग-अलग दलों के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व उनके जिला अध्यक्ष ने किया।

JMM कार्यकर्ता झामुमो के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा (Rajendra Prasad Sinha) के नेतृत्व में जिला कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में रैली के रूप में निकले और छह मुहान पर अन्य दलों के साथ शामिल हुए। सभी दलों के नेताओं ने समाहरणालय में धरना प्रदर्शन कर संबोधित किया। संचालन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक (Jaish Ranjan Pathak) ने किया।

डबल इंजन की सरकार मौन व्रत धारण किए हुए

JMM जिला अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में हो रहे हिंसा को रोकने की जगह डबल इंजन की सरकार मौन व्रत धारण किए हुए है। CM बिरेन सिंह (Biren Singh) को बर्खास्त करते हुए वहां पर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

आदिवासियों पर अत्याचार करना BJP की पुरानी आदत हैं। कांग्रेस अध्यक्ष जैश पाठक (Jaish Pathak) ने कहा कि 2024 में BJP जमींदोज होने वाली है। INDIA गठबंधन सरकार बनाने वाली है। ये लोग बांटने तोड़ने की राजनीति करते हैं। आज लोग एकजुट हो चुके हैं।

मोदी और अडानी की मित्रता पर उठा सवाल

CPI के वरिष्ठ नेता केडी सिंह (KD Singh) ने कहा कि नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) अपने कॉरपोरेट मित्र अडानी को वहां की जमीन देना चाहते हैं। वहां के लोग इसके खिलाफ होकर आगे आए तो मोदी और बिरेन सिंह की सरकार ने मणिपुर को हिंसा के हवाले कर दिया है।

राजद के जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा (Manoj Vishwakarma) ने कहा कि आने वाला वक्त इंडिया का गठबंधन का है। आप संयोजक चंद्रबली चौबे ने कहा कि देश को हिंसा नहीं शांति पसंद है। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

प्रदर्शन में शामिल लोग

प्रदर्शन में CPI के जिला सचिव सन्नू सिद्धिकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, महानगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फजायल अंसारी, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष ललन चौधरी सहित झामुमो के सभी केंद्रीय समिति सदस्य, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।