Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले में एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम (Orchestra Program) के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
पाटन थाना क्षेत्र के निमियां गांव में रविवार देर रात धीरेंद्र सिंह (Dhirendra Singh) नामक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति रिम्स रेफर
गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र सिंह को पहले मेदिनीनगर MMCH ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी विजय कुमार सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह को हिरासत में लिया है।
ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, रविवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह द्वारा होली के मौके पर निमियां विद्यालय परिसर में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम (Orchestra Program) का आयोजन किया गया था। इसी दौरान दो गुटों के बीच विवाद हुआ, हालांकि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए थे।
घर पर पहुंचकर मारी गोली, पुरानी रंजिश की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 10 बजे आरोपी विजय सिंह और रंजीत सिंह धीरेंद्र सिंह के घर पहुंचे और विवाद के बाद गोली चला दी।
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनाव था, और ऑर्केस्ट्रा के दौरान हुई बहस ने इस हिंसा को जन्म दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।