मुंगेर से भाग कर मेदिनीनगर आ गए थे दो नाबालिक लड़का-लड़की, पुलिस ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News: मेदिनीनगर (Medininagar) पुलिस ने यहां भाग कर पहुंचे बिहार के मुंगेर जिले के दो नाबालिग लड़का-लड़की को अपनी सुरक्षा में लेकर पूछताछ के बाद बाल कल्याण समिति (Welfare Committee) को सौंप दिया। समिति ने दोनों को बाल व बालिका सुधार गृह भेज दिया है।

पलामू जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि मुंगेर जिला क्षेत्र के दोनों निवासी एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इसी बीच दोनों को प्रेम हो गया। बाद में वे भागकर Medininagar पहुंच गए थे।

पुलिस की सूचना पर दोनों नाबालिग के माता-पिता मेदिनीनगर शहर थाना में पहुंचे, नाबालिग अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाह रहे थे। इसके बाद उन्हे सुधार गृह में रखा गया है। अब काउंसलिंग के बाद उन्हें माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।

Share This Article