पलामू में पत्नी से हुई कहासुनी तो पति ने पेड़ से लटकर की खुदकुशी

News Aroma Media

मेदिनीनगर:  जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहराही गांव में सोमवार की देर रात एक युवक ने पत्नी से आपसी विवाद के बाद खुदकुशी कर ली।

छत्तरपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश रॉय के अनुसार थाना क्षेत्र के लोहराही टोला में शनिवार सुबह अमरजीत कुमार सिन्हा (42) का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि अमरजीत सिन्हा और उसकी पत्नी में थोड़ी-बहुत आपसी विवाद होता रहता था।

सोमवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद वह रात को घर से निकल गया।

देर होने पर खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चल सका।

इसके अगले दिन मंगलवार को एक पेड़ से लटका हुआ उसका शव मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।