शादी का प्रलोभन देकर युवक ने नाबालिक लड़की का किया यौन शोषण, अरेस्ट कर…

उसके खिलाफ तरहसी थाना में POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी अभियुक्त की पहचान धीरज मेहता, उम्र 22 वर्ष, पिता सुदेश्वर मेहता, ग्राम बसु, थाना पड़वा, जिला, पलामू के रूप में हुई है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

POCSO Act case Palamu: Whatsapp के माध्यम से एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उसका छह माह से यौन शोषण (Rape) करने का मामला सामने आया है। पलामू में 22 वर्षीय युवक शादी का प्रलोभन देकर किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। मामले में जिले के तरहसी थाना में मामला दर्ज कराए जाने के 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उसके खिलाफ तरहसी थाना में POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी अभियुक्त की पहचान धीरज मेहता, उम्र 22 वर्ष, पिता सुदेश्वर मेहता, ग्राम बसु, थाना पड़वा, जिला, पलामू के रूप में हुई है।

Police के अनुसार 6 माह पहले डालटनगंज में इण्टर की पढ़ाई करने के दौरान तरहसी थाना क्षेत्र के सोनपुर पंचायत क्षेत्र की 15 वर्षीय छात्रा को धीरज मेहता ने Whatsapp के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर 6 माह तक यौन शोषण किया।

परिजनों को शादी नहीं करने की धमकी दी

इस क्रम में शादी करने के लिए 10 लाख रुपए का डिमांड किया। पैसे नहीं देने पर किशोरी के परिजनों को शादी नहीं करने की धमकी दी। इस सिलसिले में 22 दिसंबर को मामला दर्ज कराया गया और 23 दिसंबर को आरोपी युवक को नावा जयपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक भी पढ़ाई कर रहा था।

कार्रवाई टीम में थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान और पुलिस अवर निरीक्षक भोला राणा के साथ सशस्त्र बल शामिल थे।

TAGGED:
Share This Article