उत्तर प्रदेश से आकर चांदी के सिक्के बेच रहा था फेरीवाला, पुलिस ने पकड़ा तो…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Hawker Arrested for Selling Fake Coins: उत्तर प्रदेश से आकर फेरी कर कपड़े बेचने की आड़ में चांदी का सिक्का बताकर नकली सिक्के बेचते एक फेरीवाले को गिरफ्तार (Hawker Arrested) किया गया है।

फेरीवाला पलामू जिले के पांडू में एक ज्वेलरी दुकान पर सिक्के बेच रहा था। इसी क्रम में उसे पकड़ा गया। उसके पास से नकली चांदी के 10 सिक्के बरामद किए गए हैं। इसके बाद उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपित की पहचान उत्तरप्रदेश के चंदौली के दैथा ग्राम निवासी Jitendra Pandey के रूप में हुई है। वह घूम-घूम कर कपड़े बेचता था। साथ में नकली चांदी के सिक्के बेचने का कारोबार भी करता था।

10 नकली सिक्के बरामद किए गए

बुधवार को पांडु में एक ज्वेलरी की दुकान में चांदी का सिक्का बताकर नकली सिक्के बेच रहा था। शक होने पर दुकानदार ने सिक्के की जांच की। सिक्का नकली पाए जाने पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची एवं फेरीवाले को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10 नकली सिक्के बरामद किए गए। नकली सिक्कों पर विक्टोरिया इंप्रेस, वन रुपी इंडिया 1839 आदि लिखा हुआ है एवं विक्टोरिया का चित्र भी सिक्के पर बना हुआ है।

पांडू थाना प्रभारी Kumar Saurabh ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस तरह के लोगों से हमेशा सावधान रहें।

Share This Article