Latest Newsझारखंडपलामू : जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक हम हड़ताल...

पलामू : जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक हम हड़ताल पर चट्टानी एकता के साथ डटे रहेंगे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: झारखंड राज्य राजस्व (Jharkhand State Revenue) उप निरीक्षक संघ के तत्वावधान में पुराना अंचल कार्यालय स्थित संघ भवन में सोमवार को 25वें दिन भी धरना दिया गया।

धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष धर्मराज मिश्र (Dharmaraj Mishra) ने कहा कि जब तक हम लोगों की 11 सूत्री मांगों से संबंधित अधिसूचना जारी नहीं की जाएगी, तब तक हम सभी हड़ताल पर चट्टानी एकता के साथ डटे रहेंगे।

सरकार द्वारा समय सीमा 10:00 से 5:00 तक है

उन्होंने कहा कि पूर्व राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी (Amar Kumar Bauri) द्वारा 10 अक्टूबर 2019 को समझौता में सभी 11 सूत्री मांगों पर सहमति प्रदान कर दी गई थी।

हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) में 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी 11 सूत्री मांगों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। हम सभी के लिए 10:00 से 5:00 बजे तक की कोई समय सीमा नहीं है।

सरकार द्वारा समय सीमा 10:00 से 5:00 तक है, लेकिन वरीय पदाधिकारियों द्वारा सुबह 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक काम लिया जाता है।

त्योहारों में बोनस की भी व्यवस्था

कभी-कभी रात्रि में 12:00 बजे तक भी काम लिया गया है, लेकिन न्यूनतम ग्रेड पे (Minimum Grade Pay) 2000 रखा गया है जबकि रेलवे और अन्य केंद्रीय कर्मचारियों में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का वेतन ग्रेड पे अट्ठारह सौ रुपया होने पर भी ओवरटाइम ड्यूटी (Overtime Duty) करने पर हम लोगों से दोगनी रकम वेतन के रूप में प्राप्त होती है।

त्योहारों में Bonus की भी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि समझौता हुए 3 वर्ष बीत गया है। ऐसी हालत में हम लोग मजबूर होकर हड़ताल पर आए हैं।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...