पलामू में बढ़ गया ठंड का प्रकोप, 3 दिनों में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर पारा

रविवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। दिन में धूप खिली रहने के कारण अधिकतम तापमान स्थिर है और सोमवार को 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

Palamu Weather: पलामू जिले का न्यूनतम तापमान (Temperature) पिछले 72 घंटे के दौरान 5 डिग्री तक गिर गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री Celsius रिकॉर्ड किया गया, जबकि शनिवार को न्यूनतम पर 15.3 डिग्री पर था।

रविवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस Record किया गया था। दिन में धूप खिली रहने के कारण अधिकतम तापमान स्थिर है और सोमवार को 26.6 डिग्री Celsius Record किया गया।

लगातार गिर रहे पारे के कारण ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है। सुबह और शाम के समय काफी ठंड पड़ रही है। बता दें कि जिले में Michaung तूफान का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। आसमान पूरी तरह साफ है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। यानी ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

उपायुक्त ने अलाव की व्यवस्था करने के दिये निर्देश

जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनजर उपायुक्त शशि रंजन (Shashi Ranjan) ने सभी अंचलाधिकारी को उनके क्षेत्र अंतर्गत आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

उन्होंने सभी CO समेत मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त, विश्रामपुर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी, छतरपुर, हरिहरगंज व हुसैनाबाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को उनके क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article