कोडरमा में आउटसोर्सिंग कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सदर अस्पताल में इलाज के लिए इधर-उधर भागते दिखे मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read

कोडरमा: कोडरमा आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने से कई जगह काम प्रभावित हो रहे हैं।

बता दें कि सदर अस्पताल में मरीजों के लंबी लाइन लगी हुई है और आऊटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले जाने से कई जगह काम प्रभावित हो रहे हैं।

इमरजेंसी, ओटी, पंजीयन काउंटर इमरजेंसी के सभी कर्मी हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को काफी परेशानियां हो रही है।

ताजा मामला कोडरमा थाना क्षेत्र के बेकोबार में गाय के मारने से महिला घायल हो गई।

घायल उर्मिला देवी (35)  गाय को लेकर खेत में चराने के लिए ले जा रही थी।

- Advertisement -
sikkim-ad

उसी क्रम मे गाय ने मार कर घायल कर दिया। आनन-फानन में में कोडरमा में सदर अस्पताल लाया, जहां सदर अस्पताल में कर्मी हड़ताल पर चले जाने से मरीज को खुद परिजन ही उठाकर इमरजेंसी वार्ड ले गए।

वहां डॉक्टर द्वारा इलाज चल रहा है।

बताते चलें कि आउटसोर्सिंग कंपनी के हड़ताल पर चले जाने के बाद सदर अस्पताल की व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है।

मरीज घंटों इधर-उधर दौड़ते रहते हैं उन्हें समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

Share This Article