जदयू दिल्ली में भी चलाएगा समाज सुधार अभियान

News Aroma Media

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों शराब, दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ समाज सुधार अभियान पर जोर दे रहे हैं।

इस बीच उनकी पार्टी जदयू ने दिल्ली में भी समाज सुधार अभियान खासकर शराबबंदी को लेकर अभियान चलाने की घोषणा कर दी है।

जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बिहार की तर्ज पर जदयू दिल्ली में भी शराबबंदी अभियान चलाएगी।

उन्होंने यह भी कहा दिल्ली के लोगों में नीतीश सरकार के प्रति बड़ा रुझान देखने को मिल रहा है, इसलिए जदयू ने दिल्ली में नगर निगम चुनाव लड़ने का भी निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले झा ने कहा कि इस योजना पर जदयू की दिल्ली यूनिट कवायद प्रारंभ कर दी है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में एक बड़ी आबादी बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों की है। कहा जा रहा है कि नीतीश की पार्टी की नजर इन्हीं लोगो पर है।

झा यह भी कहते हैं कि दिल्ली की महिलाएं अब शराब का खुलकर विरोध कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाज सुधार अभियान पर हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान लोगो को शराब, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा से होने वाले नुकसान को बता रहे हैं तथा लोगो से खासकर महिलाओं से इस अभियान को चलाने की अपील कर रहे हैं।