खूंटी डीसी ने कहा- खूंटी में किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए जागरूक किया जायेगा

News Aroma Media
#image_title

न्यूज़ अरोमा खूंटी: डीसी शशि रंजन ने बुधवार को कृषि एवं जोहार परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। डीसी ने कहा कि किसानों को बेहतर रूप से प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

उन्हें वैज्ञानिक खेती की दिशा में आवश्यक रूप से जागरूक किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि खूंटी जिले में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जाना है।

इससे न केवल किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि सतत विकास की दिशा में भी कदम बढ़ेंगे। जोहार परियोजना की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा उपस्थित जिला व प्रखण्ड के अधिकारियों से क्रियान्वयन की गति के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली गयी।

साथ ही जोहार परियोजना के तहत किये गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जानकारी दी गयी कि जोहार परियोजना में उन्नत खेतीए बकरी पालनए मछली पालन का कार्य उत्पादक समूह के जरिए किया जा रहा है।

साथ ही इसके मुख्य पांच अंग उच्च मूल्य कृषि, मत्स्यपालन, वनोपज, अग्री बिजनेस व पशुपालन की दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी दी गयी।

उपायुक्त ने कहा कि जोहार परियोजना का अहम उद्देश्य है कि ग्रामीणों की आय वृद्धि के लक्ष्य को साकार किया जाए।