Latest Newsझारखंडहजारीबाग में महापर्व छठ की खरीदारी करते लोग, 36 घंटों का निर्जला...

हजारीबाग में महापर्व छठ की खरीदारी करते लोग, 36 घंटों का निर्जला उपवास शुरू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा हज़ारीबाग: लोक आस्था के महापर्व छठ की खरीदारी को लेकर गुरुवार को बाजार में काफी भीड़ देखी गई। जिससे शहर के कई मार्गों पर जाम भी देखा गया।

गुरुवार को खरना को लेकर बाजार में चहल पहल दिखी। लोगों ने पूजा के सामान की खरीदरी की। छठव्रती महिलाओं एवं पुरुषों ने मां को भोग लगाकर खरना किया। इसके साथ ही 36 घंटों का निर्जला उपवास शुरू हो गया।

आज पिछले वर्षों की भांति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के सहयोग से श्री सूर्य षष्ठी छठ पूजा फल वितरण समिति के तत्वावधान में हिन्दू हाई स्कूल परिसर में लागत मूल्य पर फल उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ हिन्दू स्कूल परिसर में जुटी रही।

कुछ ही घंटे में करीब एक हज़ार से अधिक लोगों ने समिति के स्टाल से केला, सेव, संतरा, डम्भा, ईख सहित पूजन सामग्री खरीदा। समिति के अध्यक्ष चंदन मेहता ने बताया कि व्रतियों को फल बाजार मूल्य पर लोगों को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने इस कार्य आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सहयोग करने वालों के प्रति आभार भी जताया।

उल्लेखनीय है कि समिति के सदस्यों एवं समाज के कुछ लोगों के सहयोग से फल की खरीदारी कर लागत मूल्य पर बेचा जाता है। इस कार्य में पांच दर्जन से अधिक लोग श्रमदान कर कार्य करते हैं।

झील, तालाब के घाटों पर की गई सफाई

छठ महापर्व को लेकर आज भी शहर के झील, तालाब, नदी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ घाटों की साफ सफाई की गई। शुक्रवार को छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। शनिवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन हो जाएगा। सरकार व जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने को लेकर इस वर्ष श्रद्धालुओं से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...