झारखंड में ठंड से ठिठुरेंगे लोग, 10-11 नवंबर को इन जिलों में शीतलहर का कहर!

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है! मौसम विभाग ने रविवार को बड़ा अलर्ट जारी किया है। 10 और 11 नवंबर को चार जिलों में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है।

ये जिले रहेंगे सबसे ठंडे

उत्तरी-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इन इलाकों में रातें कनकनी भरी हो जाएंगी।

पूरे राज्य में पारा गिरेगा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में झारखंड के बाकी हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके बाद 3 दिन तक पारा स्थिर रहेगा।

रांची में सुबह-शाम ठिठुरन शुरू

रविवार को राजधानी रांची में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम में ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी।

Share This Article