पीरियड में ब्लड के बड़े क्लॉट्स आएं तो जल्द मिलिए डॉक्टर से, बीमारियों के…

जिसे वो नॉर्मल ही समझती हैं, लेकिन अगर ये खून के थक्के कई बार और ज्यादा मात्रा में निकल रहे हैं तो ये किसी खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकते हैं

News Aroma Media

Periods Blood : पीरियड्स (Periods) एक प्राकृतिक चक्र होता है जिससे हर लड़की को गुज़ारना पड़ता है। पीरियड्स (periods) में दिखने वाले खून का रंग कई बार बहुत सारी बीमारियों का संकेत होता है। अक्सर महिलाओं को पीरियड में खून के थक्के भी दिख जाते हैं।

जिसे वो नॉर्मल ही समझती हैं। लेकिन अगर ये खून के थक्के कई बार और ज्यादा मात्रा में निकल रहे हैं तो ये किसी खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकते हैं

पीरियड में ब्लड के बड़े क्लॉट्स आएं तो जल्द मिलिए डॉक्टर से, बीमारियों के…0If there are large clots of blood in the period, then meet the doctor soon, for diseases…

ब्लड क्लॉट क्यों होते हैं नॉर्मल

पीरियड्स के वक्त आने वाले ब्लड क्लॉट (Blood clot) किसी जेल की तरह होते हैं। ये क्लॉट एक तरह के टिशू होते हैं जो मासिक धर्म के वक्त यूटरस (Uterus) से बाहर निकलते हैं।

ये क्लॉट काफी नॉर्मल पार्ट (Normal part) होते हैं। जैसे कि शरीर पर लगने वाली चोट में खून का थक्का जमकर ज्यादा खून बहने से रोकता है। उसी तरह से यूटरस में बनने वाले ये क्लॉट ज्यादा ब्लड को बहने से रोकने में मदद करते हैं

पीरियड में ब्लड के बड़े क्लॉट्स आएं तो जल्द मिलिए डॉक्टर से, बीमारियों के…0If there are large clots of blood in the period, then meet the doctor soon, for diseases…

कैसे पहचानें कि ब्लड क्लॉट असामान्य हैं

पीरियड्स के दौरान आने वाले ब्लड क्लॉट जेल की तरह होते हैं और ये आकार में काफी छोटे होते हैं। लगभग एक मूंगफली के दानें जितने बड़े क्लॉट ही सामान्य माने जा सकते हैं। ये टिश्यू होते हैं जो लगभग एक चौथाई बड़े होते हैं। इनका रंग गहरा और चमकीला होता है।

पीरियड में ब्लड के बड़े क्लॉट्स आएं तो जल्द मिलिए डॉक्टर से, बीमारियों के…0If there are large clots of blood in the period, then meet the doctor soon, for diseases…

असामान्य पीरियड्स क्लॉट कैसा होता है

असामान्य पीरियड्स क्लॉट (Periods Clot) काफी बड़े,लगभग एक चौथाई से भी बड़े होते हैं। साथ ही ये Periods के दौरान अक्सर होते हैं। साथ ही ब्लीडिंग भी नॉर्मल से ज्यादा होती है। इसलिए इन थक्कों को अनदेखा करने की बजाय चेकअप कराना जरूरी होता है।

किन बीमारियों का रहता है खतरा

पीरियड्स में आने वाले ब्लड क्लॉट यूटरस (Blood Clot Uterus) की इन बीमारियों का संकेत हो सकते हैं।

कैंसर

यूटरस या सर्विक्स (Uterus or Cervix) के मुंह पर कई बार कैंसर के सेल्स पनपने लगते हैं। जिनकी वजह से ब्लड क्लॉट होते हैं और ये पीरियड्स के दौरान बाहर निकलते हैं।

पीरियड में ब्लड के बड़े क्लॉट्स आएं तो जल्द मिलिए डॉक्टर से, बीमारियों के…0If there are large clots of blood in the period, then meet the doctor soon, for diseases…

गहरे मरून या काले रंग के खून (Dark Maroon or Black Blood) के थक्के दिखने पर इसे नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से चेकअप करवाएं।

एडिनोमायोसिस

एडिनोमायोसिस (Adenomyosis) महिलाओं की गंभीर समस्या है। जिसमे यूटरस की मसल्स (Uterus Muscles) के भीतरी लाइनिंग यानी कि एंडोमीट्रियम (Endometrium) के टिश्यूज में सूजन आ जाती है और इनका आकार बढ़ जाता है।

पीरियड में ब्लड के बड़े क्लॉट्स आएं तो जल्द मिलिए डॉक्टर से, बीमारियों के…0If there are large clots of blood in the period, then meet the doctor soon, for diseases…

यूटरस के इस हिस्से में सूजन या दबाव जैसी समस्या होने पर खून के थक्के पीरियड्स से निकलने लगते हैं। जिसकी वजह से यूटरस बढ़ जाता है और इसकी दीवारों पर प्रेशर पड़ता है और पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग और थक्के (Bleeding and Clots) बनने लगते हैं।

मेनोपॉज

महिलाओं में Periods रुकने की स्थिति जैसे पेरिमेनोपॉज, मेनोपॉज (Perimenopause, Menopause) के समय खून के थक्के ज्यादा निकलते हैं और साथ में ज्यादा मात्रा में ब्लीडिंग होती है।

हार्मोनल इंबैलेंस

यूटरस को सही से बढ़ने के लिए प्रोजेस्ट्रान और एस्ट्रोजन (Progesterone and Estrogen) के हार्मोंस के सही बैलेंस में होने की जरूर पड़ती है

पीरियड में ब्लड के बड़े क्लॉट्स आएं तो जल्द मिलिए डॉक्टर से, बीमारियों के…0If there are large clots of blood in the period, then meet the doctor soon, for diseases…

। जब इन दोनों हार्मोंस में इंबैलेस होता है तो ब्लड क्लॉट और हैवी ब्लीडिंग (Blood Clots and Heavy Bleeding) की समस्या होने लगती है।  कई बार स्ट्रेस, वजन घटाने या बढ़ाने की वजह से भी ब्लड क्लॉट निकलते हैं।