जुड़वां बच्चे को जन्म देने के बाद मां की हो गई मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का…

मामले में महिला के परिजनों ने अवैध रूप से संचालित झारखंड नर्सिंग होम एवं प्रसूति केन्द्र पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है

News Aroma Media
2 Min Read

पलामू : पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हेकला पंचायत अंतर्गत कुंदरी गांव में सरतीमा देवी (19) की जुड़वां बच्चे को जन्म देने के बाद मौत (Sartima Devi Death) हो गयी।

मामले में महिला के परिजनों ने अवैध रूप से संचालित झारखंड नर्सिंग होम एवं प्रसूति केन्द्र पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में गुरुवार को अस्पताल संचालक डा. नौशाद के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पाटन थाने में आवेदन दिया है।

दोषी डाक्टर और कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग

बताया जाता है कि सरतीमा देवी के प्रसव पीड़ा की जानकारी गांव की सहिया को दी गयी थी। सहिया द्वारा मरीज को सरकारी अस्पताल में न ले जाकर सगुना स्थित झारखंड नर्सिंग होम प्रसूति केन्द्र ले जाया गया।

जहां भर्ती के बाद मंगलवार की रात में महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद महिला की तबियत बिगड़ गयी। परिजनों का आरोप है कि गलत इलाज होने के कारण महिला की जान चली गयी।

घटना की सूचना मिलने पर पाल्हेकला के हितनारायण सिंह एवं पश्चिमी जिला परिषद सदस्य जय शंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे।उन्होंने जिला प्रशासन से दोषी डाक्टर और कर्मियों (Doctors and Staff) को गिरफ्तार करने की मांग की।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply