सामाजिक शर्म : भांजे को दिल दे बैठी मामी, इसके बाद पति ने दोनों की मर्जी से…

शादी के बाद उसकी पत्नी रीता गांव पर ही रहती थी, जबकि उसका पति सुबई भुइयां दूसरे प्रदेश में काम करता था। इस बीच सुबई भुइयां की पत्नी रीता अपने भांजे प्रिंस कुमार से प्रेम करने लगी

News Aroma Media
2 Min Read

पलामू : माना कि कोई भी कभी भी किसी से भी किसी भी उम्र में प्रेम (Love) कर सकता है। लेकिन, सामाजिक और पारिवारिक मर्यादा भी कोई चीज है।

झारखंड के पलामू जिले से एक सामाजिक शर्म की घटना सामने आई है। यहां मामी को भांजे पर दिल आ (Nephew to Aunt Love) गया। पति को इसकी जानकारी मिली तो उसने अपनी पत्नी की शादी भांजे से करा दी।

दूसरे राज्य में काम करता है पति

बताया जाता है कि पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित बिहरा के रामेश्वर भुइयां की बेटी रीता की शादी कुछ दिन पहले पाटन थाना क्षेत्र के पंकरी गांव के करम भुइयां के बेटे सुबई भुइयां से हुई थी।

शादी के बाद उसकी पत्नी रीता गांव पर ही रहती थी, जबकि उसका पति सुबई भुइयां दूसरे प्रदेश में काम करता था। इस बीच सुबई भुइयां की पत्नी रीता अपने भांजे प्रिंस कुमार से प्रेम करने लगी।

मामी रीता व भांजा प्रिंस के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब गांववालों को पता चली तो वे लोग दोनों को पकड़कर किशुनपुर ओपी पहुंचाए, जहां दोनों ने प्रेम प्रसंग की बात को स्वीकार की।

- Advertisement -
sikkim-ad

इस प्रकार मामी बन गई भांजे की पत्नी

ग्रामीण दोनों को ओपी क्षेत्र में ही डिहरिया स्थित यज्ञ स्थल ले गए, जहां दोनों ने आपस में शादी करने की इच्छा जताई। रीता के पति सुबई भुइयां ने भी पत्नी रीता को स्वतंत्र कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रीता और प्रिंस की शादी करा दी।

सभी ग्रामीणों के समक्ष प्रिंस ने रीता को सिंदूर लगाकर मामी से पत्नी बना लिया। प्रिंस कुमार (Prince Kumar) लेस्लीगंज के ओरिया गांव का रहने वाला है। इस रिश्ते से प्रिंस के माता-पिता खुश नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply