‘शहजादे’ को अपनी उम्र से भी कम सीट मिलेगी: PM मोदी

Central Desk
7 Min Read

PM Modi in Chatra: PM मोदी ने शनिवार को चतरा (Chatra) जिले के सिमरिया-टंडवा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और JMM पर जमकर निशाना साधा।

मोदी ने कहा कि लोगों की भीड़ बता रही है कि चार जून को क्या नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि ‘INDIA’ गठबंधन वाले पहले ही हार मान चुके हैं।

मोदी ने चतरा लोकसभा सीट से Kalicharan Singh और हजारीबाग से मनीष जायसवाल के पक्ष में वोट मांगे।

उन्होंने Rahul Gandhi पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे को अपनी उम्र से भी कम सीट मिलने जा रही हैं। साथ ही कहा कि पूरा गठबंधन सिर्फ इस बात की कोशिश कर रहा है कि उन्हें विपक्ष का दर्जा मिल जाए।

यहां नेताओं के PS के घर से भी नोटों के पहाड़ निकल रहे

मोदी ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां नेताओं के PS के घर से भी नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब PS और उसके नौकर के घर में इतने पैसे निकल रहे हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके पास कितने पैसे होंगे।

- Advertisement -
sikkim-ad

बेशर्मी देखिए इतने नोट निकलने के बाद शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ ही कहा कि इस काले धन को सिर्फ एक ही व्यक्ति बाहर ला सकता है, जिसके ऊपर एक भी दाग नहीं लगा। वह सिर्फ आपका बेटा मोदी है।

कांग्रेस की सरकार आई तो वे संपत्ति की जांच कराएंगे

मोदी ने कहा कि कांग्रेस का पंजा दलितों, OBC, ST और SC आरक्षण को छीनने में लगा हुआ है। उन्होंने धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध किया। मोदी ने कहा कि Congress के शहजादे आजकल नया फॉर्मूला लेकर आ रहे हैं। वे आपकी संपत्ति की जांच कराएंगे।

कितनी जमीन है, इसकी भी जांच की जाएगी। फिर वे आपकी आधी संपत्ति लेकर घुसपैठियों में बांट देंगे। वे ऐसा कानून लाने वाले हैं।

JMM-कांग्रेस का एक ही एजेंडा, ना करेंगे, ना करने देंगे

मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले विकास में रोड़ा हैं। झामुमो और कांग्रेस का एक ही एजेंडा है, ना कुछ करेंगे और ना ही करने देंगे। उन्होंने कहा कि ये भ्रष्टाचार के अलावा कुछ करते भी नहीं है। मोदी जो काम करता है, उसे भी ये करने नहीं देते हैं।

साथियों, मैं गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं। गरीबी क्या होती है मैं जानता हूं। इसीलिए मैं चाहता हूं कि मेरे देश के गरीब का चूल्हा जलता रहना चाहिए लेकिन ये लोग चाहते है कि मोदी का भेजा राशन आपको मिले ही नहीं।

मोदी ने कहा कि आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का राष्ट्रपति बनना देश के लिए अभिमान है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने राजकुमार राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बना दिया था। इंडी गठबंधन ने झारखंड में सिर्फ अफीम उद्योग लगाया है। झारखंड सरकार इसे संरक्षण दे रही है।

साथ ही कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। झारखंड में JMM सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। गरीब आदिवासियों की बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। हर घर जल पहुंचाने के लिए नल-जल योजना शुरू की गयी है लेकिन झारखंड सरकार इसे रोकने में लगी है।

झारखंड में अफीम का उद्योग लगा

मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आदिवासियों के बच्चे भी ज्यादा से इंजीनियर डॉक्टर बने। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार की ओर से स्थानीय भाषाओं में Higher Study को प्रोत्साहन दिया जा रहा है लेकिन ये लोग विरोध कर रहे हैं। झारखंड में एक ही उद्योग लगा, अफीम का उद्योग। ये आपके बच्चों को नशे की दलदल में ढकेलना चाहते हैं।

लोकसभा चुनाव देश बनाने का चुनाव

मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है। ये चुनाव चोर लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है। ये चुनाव आपके बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। आप तो जानते हैं कि वो कौन लोग हैं जिनसे देश को बचाना जरूरी है। कांग्रेस, JMM और इंडी गठबंधन के दलों से देश को बचाना जरूरी है।

विधानसभा में भी भारी बहुमत से NDA की सरकार बनेगी

मोदी ने कहा कि मैं बड़ी जिम्मेवारी के साथ कह रहा हूं कि लोकसभा चुनाव के साथ ही जहां-जहां विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं वहां भी भारी बहुमत से NDA की सरकार बनेगी।

Rahul Gandhi पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शाहजादे की पार्टी को उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेगी।

वो क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व खत्म कर देना चाहते हैं

मोदी ने कहा कि ये जो छोटे छोटे दल हैं, उन सबको अपना विलय कांग्रेस में कर देना चाहिए। मैं सोच रहा था कि ऐसा सुझाव उन्होंने क्यों दिया। क्योंकि, उनके मन में हताशा घर कर गई है। वो क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व खत्म कर देना चाहते हैं।

पिछले तीन चरण के मतदानों के रुझान के बाद उन्होंने ऐसा सुझाव दिया है। विपक्ष को जितनी सीटें चाहिए यानी दस प्रतिशत होती है उनको लग रहा इतनी भी नहीं आएगी। यदि विलय कर देंगे तो मान्य विपक्ष के रूप में उनको मान्यता मिल जाए। देश के मतदाताओं ने तीन चरणों में ही ऐसा सबक सिखा दिया है कि वो अब विपक्ष में बैठने के लिए मान्यता की जुगाड़ में जुटे हैं।

Share This Article