PM मोदी ने झारखंड के लोहरदगा, बरहवा और गोड्डा में की 91 FM रेडियो की शुरूआत

इसका लाभ सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा, लोगों को सूचनाओं के साथ मौसम और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी

News Aroma Media
3 Min Read

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने वर्चुअल माध्यम से शुक्रवार को राज्य के लोहरदगा, साहिबगंज जिले के बरहरवा और गोड्डा में प्रसार भारती आकाशवाणी FM ट्रांसमीटर (Prasar Bharati AIR FM Transmitter) का लोकार्पण किया।

लाेहरदगा में उद्घाटन समारोह में उपस्थित वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव (Dr Rameshwar Oraon) ने कहा कि रेडियो हमेशा से लोगों के सूचना का एक बेहतर माध्यम रहा है। आज भी Radio का महत्व कम नहीं हुआ है।

PM मोदी ने झारखंड के लोहरदगा, बरहवा और गोड्डा में की 91 FM रेडियो की शुरूआत-PM Modi launches 91 FM Radio in Lohardaga, Barhwa and Godda of Jharkhand

FM ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया जाना निश्चित रूप से गर्व की बात

यहां FM ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया जाना निश्चित रूप से गर्व की बात है। इसका लाभ सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। लोगों को सूचनाओं के साथ मौसम और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

लोहरदगा DC डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण (DC Dr Waghmare Prasad Krishna) ने कहा कि FM ट्रांसमीटर का शुभारंभ होना निश्चित रूप से विकास की गति को बढ़ाने वाला साबित होगा। आने वाले समय में इसका सार्थक परिणाम सामने आएगा। इस दौरान पद्मश्री मधु मनसूख मंसूरी सहित क्षेत्र के कलाकार और अन्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

FM गोड्डा जिला मुख्यालय से 20 किमी की दूरी तक सुनाई देगा

गोड्डा में आयोजित समारोह में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने FM रेडियो की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद दिया।

साथ ही कहा कि वे लगातार FM के लिए प्रयासरत थे। प्रसार भारती का पहले से ही गोड्डा में कार्यालय है। इसी में अब 103.6 मीटर फ्रीक्वेंसी पर FM गोड्डा जिला मुख्यालय से 20 किमी की दूरी तक सुनाई देगा। कार्यक्रम दिल्ली से प्रसारित होंगे। लोग विविध भारती और संगीत (Vividh Bharti and Music) के अलावा समाचार भी FM पर सुन पाएंगे।

PM मोदी ने झारखंड के लोहरदगा, बरहवा और गोड्डा में की 91 FM रेडियो की शुरूआत-PM Modi launches 91 FM Radio in Lohardaga, Barhwa and Godda of Jharkhand

FM का उद्घाटन आज सुबह 10:30 बजे किया गया

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने कुल 91 FM ट्रांसमीटर सेंटर (Transmitter Center) का ऑनलाइन उद्घाटन किया, जिसमें झारखंड के तीन जिलों को FM की सौगात मिली।

FM का उद्घाटन आज सुबह 10:30 बजे किया गया। इस मौके पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य मंत्री सूचना प्रसारण डॉ एल मुरुगन (Dr L Murugan) भी मौजूद रहे।

Share This Article