भारत

सफेद कुर्ता के ऊपर भगवा बंडी पहने बच्चे से PM मोदी की मुलाकात, देखिये Video….

PM Modi’s Meeting with the Child : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) देश के बाहर कहीं भी होते हैं, तो कुछ ऐसा करते हैं कि लोगों का ध्यान उस ओर बरबबस खिंच जाए। उनकी गुयाना यात्रा के एक वीडियो में कुछ ऐसा ही दिख रहा है।

वीडियो को न्यूज एजेंसी PTI ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर शेयर किया है।

किसी को भी निराश नहीं करते पीएम मोदी

वीडियो में दिख रहा है कि PM मोदी सफेद कुर्ता के ऊपर भगवा बंडी पहने एक छोटे बच्चे से बहुत प्यार से मिल रहे हैं। उसके सिर पर एक पगड़ी भी है, जो तिरंगा के कलर की है।

बच्चे का हाथ पकड़कर मोदी उसे दुलारते दिख रहे हैं। इसके बाद वे आगे बढ़ते हैं और वहां मौजूद लोगों से मिलते हैं। भीड़ में कई लोग PM मोदी की तस्वीर लिए खड़े वीडियो में दिख रहे हैं।

इन्हें वे निराश नहीं करते। पेन निकालकर Autograph दे देते हैं। लोगों से मुलाकात के बाद जब वे आगे बढ़ते हैं‌। उनका स्वागत भारतीय नृत्य से किया जाता है। नृत्य को देखकर पीएम मोदी तारीफ करते हैं।

21 नवंबर तक गुयाना में रहेंगे मोदी

50 साल से अधिक समय के बाद पहली बार कोई भारतीय PM यहां गुयाना पहुंचा है। गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मोदी, राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली (Irfan Ali) के निमंत्रण पर गुयाना की यात्रा पर पहुंचे हैं। वह 21 नवंबर तक यहां रहेंगे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker