Homeझारखंडकेंद्र सरकार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनाएगी 150वीं जयंती: PM...

केंद्र सरकार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनाएगी 150वीं जयंती: PM माेदी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Central government will Make Birsa Munda Jayanti : PM Modi ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Man Ki Baat) के 115वें एपिसोड में देश के लोगों को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से झारखंड का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे जीवन का सबसे खास पल वह था जब मैं भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थान उलीहातू गया था। मोदी ने 15 नवंबर, 2023 के अपने झारखंड के दौरे को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन में इस यात्रा का विशेष प्रभाव पड़ा।

15 नवंबर से बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती शुरू होगी

वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जो कि भगवान बिरसा मुंडा के गांव गए थे। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह गौरव की बात थी कि उलिहातू की मिट्टी को सिर से लगाने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि उस क्षण मैंने न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम की शक्ति महसूस हुई, बल्कि झारखंड की धरती की शक्ति से जुड़ने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान सरदार पटेल और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल (Sardar Patel) की 31 अक्टूबर और बिरसा मुंडा की 15 नवंबर से 150वीं जयंती शुरू होगी।

प्रधानमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार इन दोनों की जयंती को मनाएगी। प्रधानमंत्री ने उनके साहस और दूरदर्शिता का जिक्र किया। साथ ही कहा कि इन दोनों महापुरुषों के सामने अलग-अलग चुनौतियां थीं लेकिन उनका विजन एक ही था, देश की एकता।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...