Latest NewsभारतPM मोदी महाराष्ट्र में 6 दिनों में करेंगे 11 रैलियां

PM मोदी महाराष्ट्र में 6 दिनों में करेंगे 11 रैलियां

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi will Hold 11 rallies in Maharashtra: PM Modi महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार (Assembly Election Campaign) करने के ‎लिए 8 से 14 नवंबर के बीच करीब 11 रैलियों को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि प्रधानमंत्री Modi के 8 नवंबर को धुले और नासिक, 9 नवंबर को अकोला और नांदेड़, 12 नवंबर को चंद्रपुर, चिमूर, सोलापुर व पुणे और 14 नवंबर को संभाजीनगर, नवी मुंबई और मुंबई में चुनावी सभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी राज्य में चुनाव से पहले करीब 20 रैलियों को संबोधित करेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 22 और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के लगभग 13 रैलियों को संबोधित करेंगे।

इन सब के साथ महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बावनकुले भी राज्य में पार्टी को बहुमत दिलाने के लिए प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

राज्य में फिर से डबल इंजन वाली सरकार बनेगी

इसके अलावा मुख्यमंत्री Eknath Shinde  और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी राज्य में धुआंधार रैलियां करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं की इन रैलियों में महायुति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

भाजपा के एक नेता ने कहा ‎कि हम सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को उजागर करेंगे, जिसमें लाडली बहना योजना, 44 लाख किसानों के लिए बिजली माफी और जनता को व्यक्तिगत रूप से लाभ पहुंचाने वाली 58 पहल शामिल हैं।

महायुति गठबंधन का लक्ष्य महाराष्ट्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है। राज्य में फिर से डबल इंजन (Double Engine) वाली सरकार बनेगी।

बता दें कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA), जिसमें शिवसेना (UBT), NCP (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं, दोनों ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP भी शामिल है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...