आज शाम रांची में होगा PM मोदी का रोड शो

Digital Desk

PM Modi Road Show in Ranchi : PM मोदी झारखंड (Jharkhand) के दो दिवसीय दौरे पर आज (शुक्रवार) रांची (Ranchi) पहुंच रहे हैं।

रांची (Ranchi), सिंहभूम (Singhbhum), पलामू (Palamu)और गुमला (Gumla) जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार PM मोदी शाम 4 बजे चाईबासा (Chaibasa) पहुंचेंगे।

यहां शाम 6 बजे तक उम्मीदवार गीता कोड़ा (Geeta Koda) के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री सीधे चाईबासा से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री रांची में रोड शो (Road Show) करेंगे।

यहाँ से यहाँ तक होगा रोड शो

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन (Rajbhawan) जाएंगे।

बिरसा मुंडा राजपथ पर (हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक अरगोड़ा चौक, भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक) पर हजारों कतारबद्ध लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

भारत माता चौक से वाल्मीकि नगर, किशोरगंज चौक, गाड़ी खाना चौक, मारवाड़ी भवन गौशाला, गिरधर प्लाजा, रातु रोड चौक तक प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री राजभवन में डिनर (Dinner) करने के बाद पीएम सुइट में रात्रि विश्राम करेंगे।

4 मई की सुबह योग आदि करने के बाद लगभग 9 बजे राजभवन से सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रवाना होंगे।

वो सुबह 10:30 बजे पलामू पहुंचेंगे। यहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे।

यहां प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे सिसई जाएंगे। यहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर लगभग दो बजे प्रधानमंत्री सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो दरभंगा रवाना होंगे।